Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना गौरा चौराहा क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या की घटना का किया गया सफल अनावरण, 03 अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल सरिया/छड़ व ब्लेड बरामद..

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना गौरा चौराहा क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या की घटना का किया गया सफल अनावरण, 03 अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल सरिया/छड़ व ब्लेड बरामद 

बलरामपुर थाना गौरा चौराहा वादिनी सावित्री देवी पत्नी नानबाबू निवासी त्रिलोकपुर थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर द्वारा दिनांक 08.मई.26 को थाना स्थानीय पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि वादिनी का लड़का राजकुमार घर के सामने खेलते हुए कही गायब हो गया है, मुझे शक है कि किसी के द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाया गया है, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-51/26 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना  सम्पादित की जा रही थी । दिनांक 09.मई.26 को वादिनी मुकदमा के पति नानबाबू के द्वारा सूचना दी गयी कि मेरे लड़के राजकुमार का शव को गांव के ही दिनेश यादव के घर के उत्तर गढ्ढे में पड़ा हुआ है । इस सूचना पर थानाध्यक्ष महोदय द्वारा मौके पर घटनास्थल पर पहुँच कर नियामानुसार शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा हत्या के अभियोगं में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्री हरीश सिंह थाना गौरा चौराहा बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 – 51/26 धारा – 137(2) बीएनएस बढ़ोत्तरी धारा-103(1), 238/3(5) बीएनएस से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों को आज दिनांक 13.मई.26 को विशुनपुर नहर पुलिया के पास से अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण की निशादेही पर घटनास्थल से घटना से सम्बन्धित प्रदर्श आलाकत्ल एक अदद लोहे की सरिया/छड़, व एक अदद ब्लेड 365 बरामद किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

बताते चलें कि दिनांक 11.मई.2026 को दो अभियुक्तों 1.महेश यादव पुत्र तिलकराम निवासी ग्राम त्रिलोकपुर थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर 2.आकाश पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी ग्राम कोल्हुईया थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर जेल  भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता:-

1.दिनेश यादव पुत्र तिलकराम

2.उमेश यादव पुत्र तिलकराम

3.रमेश यादव पुत्र तिलकराम निवासीगण त्रिलोकपुर थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर ।