रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
लूट का अपराध कारित करने के आरोप में 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूट का 13000 रुपया नगद, 01 अदद मोबाइल व घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल बरामद
गोरखपुर थाना कैम्पियरगंज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों कि गिरफ्तारी हेतु चलायें जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह थाना कैम्पियरगंज के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 211/2026 धारा 304(2) भा0न्या0सं से संबंधित अभियुक्तगण 1.रविन्द्र निषाद 2.मुन्ना लाल मौर्य 3. गिरजेश यादव को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से लूट का तेरह हज़ार रुपये नगद, एक अदद मोबाइल व घटना में प्रयुक्त दो अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 304(2) भा0न्या0सं0 को विलोपित करते हुए धारा 310(2),3(5),317(2) भा0न्या0सं0 की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 25.अप्रैल.2026 को वादी अपने मोटरसाइकिल से मेहदावल से पीपीगंज आ रहा था तभी रास्ते में मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी की मोटरसाइकिल को रोककर मारपीट करते हुए वादी के जेब में रखा हुआ सतहत्तर हज़ार रुपए नगद व मोबाइल छीन लिया गया । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
