Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना सादुल्लानगर क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या की घटना से सम्बन्धित 04 नफर वांछित अभियुक्तों को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार व घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चेनस्पाकेट लगा एक लोहे का राड तथा 02 अदद लकड़ी का डंडा बरामद...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना सादुल्लानगर क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या की घटना से सम्बन्धित 04 नफर वांछित अभियुक्तों को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार व घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चेनस्पाकेट लगा एक लोहे का राड तथा 02 अदद लकड़ी का डंडा बरामद

बलरामपुर थाना सादुल्लानगर दिनांक-14.मई.2026 को वादिनी श्रीमती सुशीला देवी पत्नी तेज बहादुर निवासिनी परशुरामपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर द्वारा थाना स्थानीय पर एक अदद प्रार्थना-पत्र दिया कि वादिनी के पति श्री तेज बहादुर यादव पुत्र स्वर्गीय मुरारी यादव द्वारा ग्राम गोल्हीपुर काली मंदिर के पास जयकरन पुत्र स्वर्गीय बाबूराम के लड़के श्याम कुमार की शादी का मउर सेरवाने के दौरान महिलाओं के मध्य आपसी विवाद में बीच बराव कराने लगे तो उसी समय 1.रामदास कश्यप पुत्र रामप्रकाश कश्यप 2. रिंकू पुत्र जटाशंकर निवासीगण विशुनपुर खरहना थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर 3. जयकरन कश्यप पुत्र स्वर्गीय बाबूराम कश्यप 4.हजारी पुत्र बाबूराम निवासीगण गोल्हीपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर द्वारा वादिनी के पति को लोहे की रॉड व लाठी डंडे से मार पीट कर घायल कर दिया गया जिन्हे दवा इलाज हेतु सी0एच0सी0 सादुल्लानगर ले जाया गया जहां गंभीर चोट के कारण गोण्डा रिफर कर दिया गया । जिला अस्पताल गोण्डा में इलाज के दौरान वादिनी के पति की मृत्यु हो जाने के संबंध में दिया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सादुल्लानगर पर मु0अ0सं0 22/2026 धारा - 191(2), 3(5), 352,351(3),103(1) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया ।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा थाना सादुल्लानगर क्षेत्रान्तर्गत हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्री सत्येन्द्र वर्मा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 15.मई.2026 को थाना सादुल्लानगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 22/2026 धारा 191(2), 3(5) 352, 351(3), 103(1) बी0एन0एस से संबन्धित वांछित अभियुक्तगण 1.रामदास कश्यप पुत्र रामप्रकाश कश्यप 2. रिंकू पुत्र जटाशंकर निवासीगण विशुनपुर खरहना थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर 3. जयकरन कश्यप पुत्र स्वर्गीय बाबूराम कश्यप 4.हजारी पुत्र बाबूराम निवासीगण गोल्हीपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर की गिरफ्तारी हेतु मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी तभी मुखबिर की सूचना पर मथुरा से मनकापुर जाने वाले सड़क मार्ग से अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारसुदा अभियुक्तगणों को विधिक कार्यवाही करने के उपरान्त माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।