रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मदरसे में अग्निशामक यंत्र लगवाने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले तीन अभियुक्त हुए गिरफ्तार
बलरामपुर थाना कोतवाली देहात दिनांक 15.मई.2026 को वादी मैनुद्दीन पुत्र युसूफ निवासी ग्राम अगया खुर्द थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि प्रार्थी ग्राम अगया खुर्द मदरसे में खजांची के रूप में कार्य करता है, दिनांक 12.मई.2026 को दिन मे करीब एक बजे डी0 के0 दूबे व दो अन्य व्यक्ति मदरसे पर आए और स्वयं को सरकारी योजना से जुड़ा बताते हुए मदरसे में अग्नि शामक यन्त्र लगाना है और यह कार्य आज ही करवा लो यदि नही लगवायोगे तो तुमा पर कार्यवाही हो जायेगी। लेकिन मेरे पास उस समय पैसे न होने के कारण मैने नही लगवाया परन्तु मेरे द्वार के बगल देवरिया मुबारकपुर के मदरसे में भी यही बात कहकर डरा धमका कर छः हजार रूपया आनलालइन ले लिये और वहा पर दो अग्नि शामक यन्त्र जबरदस्ती लगा दिये । उक्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0-185/2026 धारा 308(2)/351(2) बीएनएस बनाम डी.के. दूबे व दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक श्री गिरिजेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 16.मई.2026 को थाना को देहात पर पंजी0 मु0अ0सं0-185/2026 धारा -308(2)/351(2) BNS बनाम 1. दिनेश कुमार दूबे व दो व्यक्ति अन्य नाम पता अज्ञात अभियोग से संबन्धित दौराने विवेचना प्रकाश में आये अभियुक्तग 2. देवेश कुमार पाण्डेय पुत्र ओमप्रकाश पाण्डेय निवासी ग्राम गैहानी तरबगंज थाना तरबगंज जनपद गोण्डा व 3-निखिल कुमार दूबे पुत्र लालता प्रसाद दूबे निवासी ग्राम सखौना पीरपुर थाना भीटी जनपद अम्बेडकरनगर को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम उप निरीक्षक संतोष कुमार मय उप निरीक्षक अनुप कुमार सिंह मय हमराही कर्मचारीगणो के देखभाल क्षेत्र जांच प्रार्थना पत्र पेंडिंग विवेचना में क्षेत्र में मामुर थे कि मुखबीर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित चल रहे अभियुक्तगणो को फुलवरिया वाईपास के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर लाया गया जिनके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।
