रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
जनपद में आगामी त्योहार बकरीद को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने हेतु क्षेत्राधिकारी ललिया द्वारा चौकी मथुरा बाजार परिसर मेंं की गयी पीस कमेटी की मीटिंग/बैठक
बलरामपुर चौंकी मथुरा बाज़ार पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ललिया श्री डी0के0 श्रीवास्तव द्वारा आगामी त्योहार बकरीद के दृष्टिगत चौकी मथुरा बाजार, थाना ललिया पिरसर में पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया।
इस बैठक में दोनों समुदायों के संभ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों, डीजे संचालकों एवं मौलवी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों को आगामी त्योहारों के संबंध में उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों एवं निर्देशों से अवगत कराया गया। साथ ही, सभी से शासन द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशो का अनुपालन करते हुए त्योहारो को सकुशल सम्पन्न कराने एवं शान्ति सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने के लिये अपील की गई ।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ललिया सन्तोष कुमार मिश्र व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।

