रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
श्रीदत्तगंज पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति के तहत गुमशुदा महिला 24 घंटे क अंदर किया बरामद
बलरामपुर आज दिनांक 15.मई.2026 को थाना श्रीदत्तगंज पर गुमशुदा महिला उम्र करीब 42 वर्ष निवासी ग्राम पीपरी कोल्हुई थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर जो अपने परिजनों से मन मुटाव के कारण कही चली गई थी परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई परन्तु कही पता नही चला जिसके संदर्भ में थाना स्थानीय पर परिजनों द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराई गई व इस सूचना पर उप निरीक्षक श्री रामधारी दिनकर द्वारा तत्काल जांच एवं खोजबीन की कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा महिला को ग्राम रमवापुर थाना क्षेत्र उतरौला से सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ के दौरान दंपति व परिवारजन को समझाते हुए यह सलाह दी गई कि वे अपने बड़ों का सम्मान करें एवं जीवन की नई शुरुआत परस्पर समझ और सहयोग से करें। महिला अपना भला-बुरा सोचने एवं समझने में पूर्ण रूप से सक्षम पाई गई।
महिला की सहमति के आधार पर उसे उसके पति अकबर अली अंसारी के सुपुर्द कर थाना से सकुशल रवाना किया गया।
