Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गोरखपुर जिले में 7 विधायक और जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इसी महीने दो दिनों तक मोबाइल से दूर रहेंगे। 17 एवं 18 मई को सहजनवा के ग्रेनविया रिसॉर्ट में आयोजित होने वाले जिला प्रशिक्षण वर्ग में मोबाइल ले जाने की मनाही...

  रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

गोरखपुर जिले में 7 विधायक और जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इसी महीने दो दिनों तक मोबाइल से दूर रहेंगे। 17 एवं 18 मई को सहजनवा के ग्रेनविया रिसॉर्ट में आयोजित होने वाले जिला प्रशिक्षण वर्ग में मोबाइल ले जाने की मनाही

गोरखपुर सुबह एवं शाम को ही बात करने का मौका मिलेगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति, नीति के बारे में बताया जाएगा। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी उन्हें तैयार किया जाएगा।

भाजपा की ओर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा चुका है। अब जिला स्तर पर इसका आयोजन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सहजनवा विधानसभा क्षेत्र को दी गई है।

इसकी तैयारी चल रही है। लगातार बैठकों का दौर भी जारी है। पूर्व मंत्री डा. सतीश द्विवेदी की देखरेख में यह प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हो रहा है।

भाजपा से जुड़े सूत्रों की मानें तो इस प्रशिक्षण वर्ग में किसी को मोबाइल लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। फिर चाहे वो जिले का पदाधिकारी हो या फिर कोई विधायक। जिला इकाई की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में जिले के 7 विधायक शामिल होंगे।

प्रशासनिक रूप से जो गोरखपुर जिला है, उसमें भाजपा की ओर से संगठनात्मक रूप से दो जिलों का गठन किया गया है। महानगर में गोरखपुर शहर एवं गोरखपुर ग्रामीण, दो विधानसभा क्षेत्र हें।

इसी तरह गोरखपुर जिले में सहजनवा, कैंपियरगंज, पिपराइच, खजनी सुरक्षित, बांसगांव सुरक्षित, चिल्लूपार एवं चौरी चौरा आते हैं।

इस प्रशिक्षण वर्ग में सातों विधायकों को भी शामिल होना है। प्रशिक्षण वर्ग में व्यवस्था बनाई गई है कि इसमें कोई मोबाइल लेकर नहीं आएगा। मोबाइल विधायकों के प्रतिनिधियों के पास होंगे।

कार्यकर्ताओं के कौशल का होगा विकास-

इस प्रशिक्षण वर्ग को लेकर तैयारी की जा रही है। लगातार बैठकों का दौर भी जारी है। गुरुवार को रानीडीहा स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की अध्यक्षता में प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी का लेकर बैठक की गई।

बैठक में सहजनवा के विधायक को व्यवस्था प्रमुख बनाया गया है। इस बैठक में उपस्थित पूर्व मंत्री डा. सतीश चंद द्विवेदी ने व्यवस्था में लगे पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में कौशल का विकास होता है। प्रशिक्षण के माध्यम से भाजपा की नीति व रीति की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी जाती है।