रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
गोरखपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले कई सब इंस्पेक्टर गैर जनपद गये कई इधर से उधर, कोई गैर जनपद स्थानान्तरण छूटा तो नहीं, जो पूर्व जारी सूची में मौजूद रहें?
गोरखपुर जिले के पुलिस विभाग के मुख्य ने बड़े स्तर पर तबादले करते हुए कई थानों के प्रभारियों को बदला है। जारी आदेश के तहत निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शीघ्र कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन सुनिश्चित करें, जारी सूची के अनुसार निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव को प्रभारी निरीक्षक पिपराइच से प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल बनाया गया है। विवेक त्रिवेदी को पुलिस लाइन से पिपराइच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अरविंद कुमार सिंह को पुलिस लाइन से कैंपियरगंज, प्रहलाद सिंह को पुलिस लाइन से गोला तथा राजकुमार सरोज को पुलिस लाइन से गगहा का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
गगहा के प्रभारी निरीक्षक रहे जगदीश प्रसाद पाल को गुलरिहा भेजा गया है, जबकि संतोष कुमार अवस्थी को पुलिस लाइन से बांसगांव का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
उपनिरीक्षक स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। राकेश रोशन सिंह को गोला से शाहपुर, संजय कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन से सहजनवा, गौरव वर्मा को पुलिस लाइन से राजघाट तथा प्रशांत पाठक को पुलिस लाइन से हरपुर बुदहट का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
वहीं विवेक कुमार मिश्रा को हरपुर बुदहट से मीडिया सेल, ज्ञानेन्द्र सिंह को राजघाट से पीपीगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा निरीक्षक जीतेन्द्र कुमार सिंह (बांसगांव), पंकज गुप्ता (राजघाट) तथा उपनिरीक्षक महेश कुमार चौबे (सहजनवा), अरुण कुमार सिंह (पीपीगंज), चन्द्रभान सिंह (शाहपुर), इत्यानंद पाण्डेय (गुलरिहा) और नितिन रघुवंशी श्रीवास्तव (रामगढ़ताल) को गैर जनपद स्थानांतरित किया गया है.। सूत्रों के हवाले से ज्ञात हुआ है कि गैर जनपद में पूर्व स्थानान्तरण सूची में कोई छूटा तो नहीं?
