Hot Posts

6/recent/ticker-posts

खंड विकास अधिकारी अनिरुद्ध सिंह चौहान ने विद्यालय को दिया स्मार्ट टीवी...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

खंड विकास अधिकारी अनिरुद्ध सिंह चौहान ने विद्यालय को दिया स्मार्ट टीवी

गोरखपुर बांसगांव खंड विकास अधिकारी अनिरुद्ध चौहान ने खंड शिक्षा अधिकारी रोहित पांडेय की उपस्थिति में  पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुचैटा को स्मार्ट टीवी प्रदान किया। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि यह उपहार  विद्यालय के छात्रों के लगन और मेहनत का प्रतिफल है। इससे उनको प्रोत्साहन मिलेगा वह निष्ठा ईमानदारी के साथ पठन-पाठन का कार्य करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी रोहित पांडेय ने कहा कि खंड विकास अधिकारी बांसगांव द्वारा दिया गया यह सम्मान/ उपहार निश्चित रूप से  हमारे विद्यालयों को प्रोत्साहन प्रदान करेगा एवं समस्त विद्यालय अपने कर्तव्यों  के प्रति निष्ठावान रहेंगे एवं अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने मे यह सहायक सिद्ध होगा । इंचार्ज हेडमास्टर वंदना कुमारी ने कहा कि महोदय के इस उदार और उत्कृष्ट उपहार के लिए पूरा कुचैटा परिवार आजीवन आभारी रहेगा  इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की सहायक अध्यापक पूजा पांडेय वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी रवि प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।