रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
जिम्मेदारी संभालते ही एक्शन में एडीएम सिटी गजेन्द्र कुमार ईओ के साथ बैठक कर विकास कार्यों में तेजी और जवाबदेही के दिए निर्देश
गोरखपुर जनपद में नवागत एडीएम सिटी एवं नोडल अधिकारी नगर पंचायत गजेन्द्र कुमार ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सक्रियता दिखाते हुए जिलाधिकारी सभागार में नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों (ईओ) के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में नगर विकास से जुड़े कार्यों की गहन समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एडीएम सिटी गजेन्द्र कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि नगर पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी ईओ को निर्देशित किया कि स्वच्छता, जल निकासी, सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट, पेयजल व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।
बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखना बेहद जरूरी है। किसी भी योजना में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने नगर पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और समयबद्ध तरीके से उन्हें पूरा कराने के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी के रूप में गजेन्द्र कुमार ने विशेष जोर देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जन समस्याओं को गंभीरता से लें और मौके पर जाकर उनका समाधान सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
इसके साथ ही उन्होंने राजस्व वसूली में तेजी लाने, साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने और शासन की प्राथमिकताओं को जमीन पर उतारने पर बल दिया गया।
इस अहम बैठक के बाद नगर पंचायतों के कार्यों में तेजी आने और व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।





