रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
01 अदद अवैध पिस्टल, 02 अदद अवैध तमंचा, 14 अदद जिंदा कारतूस व मैगजीन के साथ 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर थाना एम्स अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलायें जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक एम्स मय पुलिस टीम व प्रभारी एसटीएफ फील्ड इकाई जनपद गोरखपुर मय टीम द्वारा अभियुक्तगण सचिन शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी ग्राम बरईपट्टी थाना नौतन बाजार जिला सिवान बिहार हालपता ग्राम हरिसेवकपुर नम्बर 02 थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर 2. सौरभ शुक्ला उर्फ निति निवासी ग्राम व पोस्ट बसडीला थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर 3. मनजीत कुमार सिंह पुत्र बृजकिशोर सिंह निवासी महूआ भूशा, गम्भीरपुर थाना नौतन जिला सिवान बिहार को एक अदद अवैध पिस्टल बत्तीस बोर मय एक अदद मैगजीन, दो अदद अवैध तमंचा बारह बोर, दस अदद जिन्दा कारतूस बत्तीस बोर, चार अदद जिन्दा कारतूस बारह बोर, एक अदद मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 171/2026 धारा 3/25(1-बी)ए/25(8) आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि अवैध असलहा तस्कर व अवैध असलहा निमार्ण फैक्ट्री के सम्बन्ध में अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु प्राप्त निर्देश के क्रम में एसटीएफ फील्ड इकाई गोरखपुर व थाना एम्स की पुलिस द्वारा दिनाक 27.जून.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे अवैध असलहा जिला सिवान बिहार से अनुराग कुमार पुत्र अजय चौबे निवासी खुरमाबाद थाना मुफ्फसील जिला सिवान बिहार, मिक्की उर्फ गोलू कुमार पुत्र गुड्डू सिंह निवासी हब्बीबनगर थाना हुसैनगंज जिला सिवान बिहार, मंजीत सिंह पुत्र मंतोश सिंह निवासी ग्राम टडवा थाना मीरगंज जिला गोपालगंज बिहार से खरीद कर लाते थे और सही दाम मिलने पर मुनाफा लेकर बेच भी देते थे । अभियुक्त उक्त बरामद असलहा व कारतूस इन्ही तीनों से खरीद कर लाये थे ।
