रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
कोतवाली, स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम के द्वारा 03 अभियुक्तों को अवैध नशीला पाउडर भूरे रंग का वजन 126.98 ग्राम एवं 103 पुड़िया वजन करीब 16.89 ग्राम अवैध स्मैक जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 30 लाख रुपए के साथ किया गया गिरफ्तार
बस्ती थाना कोतवाली पुलिस अधीक्षक बस्ती, डॉक्टर यशवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामकांत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर श्री सत्येंद्र भूषण तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एवं स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम के द्वारा आज दिनांक-12.जून.2026 को अभियुक्त 1.अमन गुप्ता पुत्र राम सुभावन गुप्ता निवासी बसिया थाना कोतवाली जनपद बस्ती उम्र करीब 21वर्ष, 2.विशाल अग्रहरी उर्फ छोटू पुत्र विजय प्रकाश निवासी बरगदवा थाना कोतवाली जनपद बस्ती उम्र करीब 22 वर्ष, 3.अखिलेश चौधरी पुत्र हृदय राम चौधरी निवासी बसिया थाना कोतवाली जनपद बस्ती उम्र करीब 19 वर्ष को अवैध नशीला पाउडर भूरे रंग का वजन 126.98 ग्राम एवं एक सौ तीन पुड़िया वजन करीब 16.89 ग्राम अवैध स्मैक (जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग तीस लाख रुपए) व जामा तलाशी से प्राप्त कुल तीन सौ सत्तर व दो मोबाइल के साथ समय 01.15 बजे घटनास्थल अमहट पुल से आगे फुटहिया मोड से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 258/2026 धारा- 8/21 NDPS Act व 3(5) BNS पंजीकृत कर माननीय न्यायालय भेज जा रहा है।
