रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
कूटरचित दस्तावेजों के द्वारा मर्चेन्ट क्यूआर कोड बनाकर साइबर ठगी करने के आरोप में 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 13 अदद मोबाइल फोन, 05 अदद सिम कार्ड, GPay SoundPod कुल 1308 अदद व QR स्कैनर कुल 866 अदद बरामद
गोरखपुर थाना कोतवाली साइबर अपराधों के रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में साइबर कमान्डो उप निरीक्षक उपेन्द्र सिंह, जनपदीय एंटी थेफ्ट टीम जनपद गोरखपुर, उप निरीक्षक आदित्य कुमार पाण्डेय मय कोतवाली टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त 1- संकेत राय पुत्र बृजेन्द्र राय निवासी बसडिला गुनाकर, पोस्ट तरया सुजान, थाना तमकुहीराज, जनपद कुशीनगर, 2- तौहीद आलम उर्फ गोलू पुत्र अब्दुल्ला अंसारी निवासी 28-टी शहीद अब्दुल्ला नगर थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर, 3- राज सिंह पुत्र स्व0 सतीश सिंह निवासी मकान संख्या 221-A, आवास विकास कॉलोनी, थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर के कब्जे से तेरह अदद मोबाइल फोन, पांच अदद सिम कार्ड, GPay SoundPod चालीस गत्ता (कुल तेरह सौ आंठ अदद) व QR स्कैनर दो गत्ता (कुल आंठ सौ छाछठ अदद) बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया । उक्त गिफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 119/2026 धारा 318(4), 340(2), 336(3), 3(5) बीएनएस व 66डी आई टी एक्ट पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।
बताते चलें कि अभियुक्तों द्वारा कूटरचित/ अवैध दस्तावेजों एवं अन्य साधनों का उपयोग कर Google Pay, Bharat Pe, Mobikwik तथा अन्य कंपनियों के मर्चेंट QR Code तैयार किया जाता है, जिसका उपयोग साइबर फ्रॉड से अर्जित धनराशि के लेन-देन एवं निकासी में किया जाता है ।
अभियुक्तों के कब्जे से बरामद मोबाइल में बहुत लोगों के कूटरचित पैनकार्डों, बैक एकाउन्ट की डिटेल व आधार कार्डों की फोटोज मिली जिस पर विभिन्न राज्यों तथा जनपदों में कई ऑनलाइन सॉइबर कम्प्लेन दर्ज हैं । प्राप्त बैक खातों की डिटेलों में करोड़ो रूपये के साइबर फ्राड के राशि का लेनदेन पाया गया ।
