रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना कलवारी/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जनपद बस्ती के थाना कलवारी व थाना पुरानी बस्ती अन्तर्गत ठगी का अनावरण करते हुए तीन अन्तर्जनपदीय ठगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न ठगी से सम्बन्धित रुपया तीन लाख नकद व पीली धातु (नकली सोना) का मटर दाना की लारी वजन 03.092 किलोग्राम बरामद किया गया
बस्ती थाना कलवारी डॉक्टर यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कलवारी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कलवारी/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कलवारी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 53/2026 धारा-305(a) BNS, तथा थाना पुरानी बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 104/2026 धारा-318(4), 319(2) BNS जनपद बस्ती का अनावरण करते हुए आज दिनांक 03-जून-2026 को तीन अन्तर्जनपदीय ठगों को अगौना बाजार से दो सौ मीटर पहले गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से ठगी से सम्बन्धित रुपया तीन लाख नकद व पीली धातु (नकली सोना) का मटर दाना की लारी वजन 03.092 किलोग्राम बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कलवारी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 53/2026 धारा-305(a) BNS में धारा-317(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गयी । अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर गिरफ्तार तीन अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्तागण का विवरण-
1-शंकर सोलंकी पुत्र किशन सोलंकी उम्र 28 वर्ष निवासी चिपयाना बुजुर्ग थाना विसरख जनपद गौतमबुद्ध नगर ।
2-मीरा सोलंकी पत्नी देवी दयाल सोलंकी उम्र 46 वर्ष निवासी लालकुआ, छिपियानाफाटक, पंचविहार कालोनी, जनपद गौतमबुद्धनगर।
3-धाबु देवी पत्नी स्वर्गीय ओमकार सोलंकी उम्र 65 वर्ष निवासी लालकुऑ, छिपियानाफाटक, पंचविहार कालोनी जनपद गौतमबुद्ध नगर ।
