Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चाकू से गोदकर युवक की हत्या, अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई ने रची साजिश सीने और पेट पर किए ताबड़तोड़ वार, इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत; 4 हिरासत में...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

चाकू से गोदकर युवक की हत्या, अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई ने रची साजिश सीने और पेट पर किए ताबड़तोड़ वार, इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत; 4 हिरासत में

गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे अवैध संबंध का विवाद सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक, युवक का अपने चचेरे भाई की सगी मौसी से संबंध होने की बात को लेकर आरोपी नाराज था और उसने पहले से साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया।

मृतक की पहचान विजय पाल (28) निवासी बनगावां, थाना गीडा के रूप में हुई है। विजय के पिता कृष्ण कुमार पूर्व ग्राम प्रधान रह चुके हैं। विजय दो भाइयों में बड़ा था और दोनों भाई बेंगलुरु में पेंट-पॉलिश का काम करते थे। करीब छह दिन पहले ही वह गांव आया था।

बताया जा रहा है कि रविवार देर रात करीब एक बजे चचेरा भाई विनय उसे घर से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित एक ईंट भट्ठे पर ले गया। वहां पहले से कुछ अन्य युवक भी मौजूद थे, जिनमें मौसी का बेटा भी शामिल बताया जा रहा है। आरोप है कि विनय ने विजय को शराब पिलाई और नशे की हालत में अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके सीने और पेट पर कई वार किए और उसे मरा समझकर मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल विजय किसी तरह गांव पहुंचा और शोर मचाया। परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान भोर में उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आरोपी विनय समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी गीडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में अवैध संबंध को लेकर विवाद की बात सामने आई है। मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।