रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना हर्रैया परिसर में आयोजित किया गया थाना समाधान दिवस, प्राप्त शिकायतों का किया गया त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण
तत्पश्चात पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर आगामी मोहर्रम पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की गई अपील
बलरामपुर थाना हरैया पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी ललिया श्री डी.के. श्रीवास्तव एवं प्रभारी निरीक्षक हर्रैया श्री अनिल कुमार सिंह की उपस्थिति में थाना हर्रैया परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
थाना समाधान दिवस के दौरान आमजन द्वारा प्रस्तुत शिकायतों एवं प्रार्थना-पत्रों को सुनकर उनके त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण किया गया।
तत्पश्चात थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें हिन्दू एवं मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत व्यक्तियों, ताजियादारों, ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान उपस्थित जनों को आगामी मोहर्रम पर्व के संबंध में शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया तथा पर्व को शांति, सौहार्द, आपसी भाईचारे एवं कानून-व्यवस्था के अनुरूप मनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपस्थित सभीगण मान्य से क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की गई।
महोदय द्वारा सभी से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। साथ ही सभी से प्रशासन का सहयोग करते हुए आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने का अनुरोध किया गया।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने शांति, सद्भाव एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

