Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के आभूषण व 17,705 रूपये बरामद...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के आभूषण व 17,705 रूपये बरामद

गोरखपुर थाना कोतवाली चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में उप निरीक्षक दुर्गेश कुमार वैश्य द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना स्थानायी पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 0090/2026 धारा 305ए बीएनएस व बढोत्तरी धारा 331(4), 61(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त साहिल अंसारी पुत्र अजमेर अंसारी निवासी पडरी सुकरौली थाना हाटा जनपद कुशीनगर हाल पता मोहद्दीपुर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है  । 

बताते चलें कि दिनांक 01.मई.2026 को वादी अपने भाई की लड़की के शादी का गया हुआ था, वापस घर आकर देखा कि अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर से आभूषण व पचास हजार रुपये चोरी कर लिया गया  । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।

बरामदगी -  

पीली धातु के- तीन जोड़ी कान का झाला, एक जोडी झुमकी म, एक जोडी लर, तीन अदद पीली धातु की चैन, तीन अदद मंगलसूत्र, सात अदद कान के टप्स, नोज पिन छोटे-बड़े वजन करीब सत्रह सौ तीस ग्राम, एक अदद अंगूठी तथा सफेद धातु के- जेवरातो का वजन किया गया तो जिसमें बीस अदद पायल, दो अदद गिलास, दो अदद कटोरी व एक अदद चम्मच, छोटे- बडे बिछिया व अंगूठी वजन करीब चार सौ बीस ग्राम, हाथ का छोटे कड़े व ब्रैसलेट वजन करीब एक सौ छब्बीस ग्राम, पायल के घुघरू वजन करीब साठ ग्राम, सफेद धातु के तार व कुंजीकेश वजन करीब तिरालीस ग्राम, पुराने छोटे बडे पायल वजन करीब आंठ सौ छप्पन ग्राम, एक अदद चैन, चार अदद सफेद धातु के सिक्के तथा सत्रह हजार सात सौ पांच रूपये नगद बरामद हुए ।