रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना रेहरा बाजार क्षेत्रांतर्गत कूटरचना कर धोखा देकर बैनामा कराने वाले अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजिकृत कर, अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बलरामपुर थाना रेहरा बाजार दिनांक 24.जून.2026 को वादी मुकदमा श्रीमती शीला देवी पत्नी आजाद निवासी ग्राम सोमरहा पूरे चौधरीपुरवा थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर द्वारा प्रार्थना पत्र बावत विपक्षीगणो द्वारा प्रार्थिनी के पति के नाम दर्ज गाटा संख्या 1886 मे तीन डिसीमल तथा गाटा संख्या भूमि 1941 का आबादी की जमीन को विपक्षीगणो द्वारा कुटरचित दस्तावेज तैयार कर प्रार्थिनी के पति आजाद को यह कहकर कि बैनामा का गवाह बनना है धोखाधड़ी कर बहला फुसलाकर ले जाकर धोखे से अभियुक्तगण द्वारा उक्त भूमि को अपने नाम बैनामा करा लेने के सम्बन्ध में दाखिल किया गया था जिसके आधार पर थाना रेहरा बाजार मु0अ0स0 169/2026 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)340(2) बीएनएस बनाम 1.श्रीमती शान्ति देवी पत्नी आदित्यप्रसाद पाण्डेय 2. कृष्ण स्वरूप पाण्डेय पुत्र आदित्य प्रसाद पाण्डेय निवासी बढंयाफरीद खां थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर 3. शिवनरेश पुत्र चन्द्रिका प्रसाद 4. अजय कुमार पुत्र पीताम्बर निवासीगण ग्राम सोमरहा थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री डाक्टर जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह थाना रेहरा बाजार के नेतृत्व में आज दिनांक 07.जुलाई.2026 को थाना रेहरा बाजार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजी0 मु0अ0स0 169/2026 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)340(2) से संबन्धित विवेचना से मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आए अभियुक्त आजाद अशरफीलाल भारती पुत्र अशरफीलाल भारती निवासी ग्राम चौधरीपुरवा सोमरहा थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर को दतौली बजार के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।

