रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
हत्या का अपराध कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया व 01 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू, 01 अदद दो पहिया वाहन एवं 01 अदद चैन पीली धातु, 01 अदद अंगूठी पीली धातु, 01 अदद लाकेट पीली धातु व 6595 रूपये नगद बरामद
गोरखपुर थाना बेलीपार अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बाँसगाव के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार के नेतृत्व में एसओजी टीम, स्वाट टीम, सर्विलासं टीम, एन्टीथेफ्ट सेल दक्षिणी मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 180/2026 धारा 103(1) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त 1. अंशू दुबे पुत्र महेन्द्र दूबे निवासी बुधनापार थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर 2. प्रिन्स पाण्डेय पुत्र कन्दपनारायण पाण्डेय उर्फ छोटे लाल पाण्डेय निवासी मलाव थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया व एक अन्य बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 61(2),238,309(4),317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बताते चलें कि दिनांक 22.जुलाई.2026 को थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित अज्ञात शव मिला था। शव की शिनाख्त के पश्चात वादी के पुत्र द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गयी कि अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादी के पिता की हत्या कर दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया। जाँच/विवेचना के क्रम में प्रकाश में आया कि अभियुक्त द्वारा बाइक खरीदने के नाम पर वादी के पिता से एक लाख रुपए लिया गया था। उक्त रुपए वापस मांगने के कारण अभियुक्त द्वारा अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर वादी के पिता की हत्या की गयी।