Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा किया गया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण, स्वास्थ्य एवं दक्षता की परख हेतु टोलीवार कराई गई ड्रिल...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा किया गया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण, स्वास्थ्य एवं दक्षता की परख हेतु टोलीवार कराई गई ड्रिल

पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़ एकरूपता व अनुशासन  बनाए रखने के लिए टोलीवार कराई गई ड्रिल  

बलरामपुर आज दिनांक- 24.जुलाई.2026 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पांडेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई व परेड का बारीकी से निरीक्षण किया गया। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाई गयी । किसी भी विषम परिस्थिति अथवा आपराधिक तत्वों से निपटने के लिए विभिन्न प्रकार के शस्त्राभ्यास कराया गया तथा विभिन्न प्रकार के शस्त्रों के बारे में जानकारी दी गई।

महोदय द्वारा परेड में उपस्थित यूपी 112 के वाहनो में दँगा नियंत्रक उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स व अन्य आवश्यक उपकरण चेक किए गए तथा यूपी-112 के सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी के दौरान रिस्पांस टाइम को और अधिक प्रभावी बनाए जाने हेतु दिशा निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान महोदय द्वारा पुलिस लाइन का भ्रमण किया गया, इस दौरान पुलिस लाइन परिसर, स्टोर रूम, क्वार्टर गार्ड ,जीडी कार्यालय, कैंटीन, परिवहन  शाखा, आदर्श आरक्षी बैरक, आवासीय परिसर तथा पुलिस भोजनालय का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं मेस की साफ-सफाई चेक की गई।आरक्षी बैरक तथा पुलिस लाइन आवास के आसपास साफ सफाई एवं स्वच्छता हेतु विशेष ध्यान देने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

तत्पश्चात पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए क्वार्टर गार्द की सुरक्षा के संबंध मे गार्द कमांडर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । सभी कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ-साथ उनके रहने खाने-पीने एवं अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी कर समस्या का निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी ललिया श्री देवेन्द्र श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी उतरौला/ लाइन डॉक्टर जितेन्द्र कुमार,  क्षेत्राधिकारी यातायात श्री वीरसेन सिंह, क्षेत्राधिकारी (अतिरिक्त) श्री अशोक सिंह व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।