Hot Posts

6/recent/ticker-posts

म्यूल खाता खुलवाकर अवैध ऑनलाईन गेमिंग की धनराशि का लेनदेन करने के आरोप में 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 07 अदद मोबाइल फोन, 18 अदद विभिन्न बैंक के चेकबुक, 32 अदद एटीएम, 20 अदद पासबुक, 08 अदद सिम कार्ड बरामद...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

म्यूल खाता खुलवाकर अवैध ऑनलाईन गेमिंग की धनराशि का लेनदेन करने के आरोप में 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 07 अदद मोबाइल फोन, 18 अदद विभिन्न बैंक के चेकबुक, 32 अदद एटीएम, 20 अदद पासबुक, 08 अदद सिम कार्ड बरामद

गोरखपुर थाना कोतवाली अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में उप निरीक्षक सौरभ मौर्या मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 155/2026 धारा 318(4),351(3),126(2) भा0न्या0सं0 व 66D आई0टी0एक्ट व बढ़ोत्तरी धारा 9(1),9(2) ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम से संबंधित अभियुक्त 1.अमन चौहान पुत्र श्रीनिवास चौहान निवासी ग्राम ददौली पोस्ट राजापुर थाना कात्या जनपद लालगंज बिहार हाल पता सुरजकुण्ड तिवारीपुर गोरखपुर, 2.शनि चौधरी पुत्र रामशिव चौधरी निवासी बिशुनपुर पोस्ट मीरगंज थाना खलीलाबाद संतकबीर नगर, 3.आयुष प्रताप पुत्र अजय प्रताप निवासी खानीपुर पोस्ट तेनुआ थाना गीडा गोरखपुर व 4.अमित कुमार पुत्र भगवान दास निवासी झंगडा पाण्डेय थाना झंगहा गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है  । 

बताते चलें कि वादी मुकदमा ने थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया कि अभियुक्त अमन चौहान द्वारा Advertisement के नाम पर वादी का बैंक में खाता खुलवाकर, खाते से लिंक मोबाइल नंबर ले लिया व उक्त सिम कार्ड को अभियुक्त आयुष प्रताप को दे दिया, दिनांक 15.जुलाई.2026 को अभियुक्त अमन चौहान अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ वादी को बैंक ले गया और वादी को बताया कि उसके खाते में हमारे एक लाख बावन हजार रुपये फंस गये हैं, जिसे बैंक से निकलवा दो । बैंक जाकर वादी को पता चला की उनके खाते में लगभग  पांच लाख पचास हजार रुपये आये है व UPI से ट्रांसफर हो गया है । पूछने पर ज्ञात हुआ कि उक्त खाते से संबंधित UPI अभियुक्त आयुष प्रताप चलाता है वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर लोगो के खाते ले कर उसमे अवैध फ्रॉड के पैसे माँगवाता है ।