रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
AAP नेता प्रवीण यादव हाउस अरेस्ट, DM कार्यालय पर प्रदर्शन से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई
गोरखपुर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर गोरखपुर में आम आदमी पार्टी के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले ही पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। आप पार्टी के तत्वाधान में आज सुबह 11:00 बजे जिलाधिकारी (DM) कार्यालय पर एक विशाल धरना-प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई थी, लेकिन स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्रदर्शन से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी प्रवीण यादव को उनके आनन्द विहार कालोनी (राप्तीनगर) आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पार्टी नेताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है और नेताओं का आरोप है कि सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है, वहीं दूसरी ओर पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस कदम को जरूरी बताया है।
