Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गोरखपुर में ATS की बड़ी कार्रवाई, इलाहीबाग में सुबह 5 बजे से छापेमारी जारी..

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

गोरखपुर में ATS की बड़ी कार्रवाई, इलाहीबाग में सुबह 5 बजे से छापेमारी जारी

गोरखपुर में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एटीएस और तिवारीपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाहीबाग क्षेत्र में एक मकान पर छापेमारी की। कार्रवाई सुबह करीब 5 बजे से जारी है। पूरे इलाके को पुलिस ने घेर रखा है और मकान के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं

गोरखपुर मामला तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग स्थित माई डीगदही का है। सूत्रों के मुताबिक, जिस मकान पर कार्रवाई की जा रही है, उसका संबंध जमाल अहमद से बताया जा रहा है, जिनकी इलाहीबाग प्राथमिक विद्यालय के पास पेंट की दुकान है।

छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस के साथ एटीएस की टीम लगातार जांच में जुटी हुई है। एहतियात के तौर पर आसपास के मोड़ों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और आम लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है।

फिलहाल छापेमारी किस मामले में की जा रही है, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। एटीएस और पुलिस के अधिकारी भी फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं। मामले की जांच जारी है और आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।