रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा “श्रावण मास” के दृष्टिगत थाना कुबेरस्थान क्षेत्रान्तर्गत शिव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण/भ्रमण कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
कुशीनगर थाना कुबेरस्थान आज दिनांक 29.जुलाई.2026 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा द्वारा थाना कुबेरस्थान क्षेत्रान्तर्गत शिव मंदिर का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। श्रावण मास के पावन अवसर पर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु विशेष हिदायतें दीं। अपर पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं का गहन आकलन किया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्थानीय व्यापारियों और मंदिर प्रशासन के साथ बातचीत कर उनके सुझावों को सुना और व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। जनपद कुशीनगर में श्रावण मास के दौरान सभी धार्मिक स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पुलिस प्रशासन द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। "कुशीनगर पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असुविधा की स्थिति में तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें।"
