Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जनपद बलरामपुर के थाना को0 देहात पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वाले गिरोह का किया गया पर्दाफाश, 04 शातिर चोर गिरफ्तार, अभियुक्तों के पास से चोरी की 02 मोटरसाइकिल बरामद...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

जनपद बलरामपुर के थाना को0 देहात पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वाले गिरोह का किया गया पर्दाफाश, 04 शातिर चोर गिरफ्तार, अभियुक्तों के पास से चोरी की 02 मोटरसाइकिल बरामद

बलरामपुर थाना कोतवाली देहात दिनांक 28.जुलाई.2026 को वादी श्री सुशील कुमार पुत्र पेशकार निवासी ग्राम खजुरिया थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर द्वारा थाना को देहात पर सूचना दी गई कि दिनांक 27.जुलाई.2026 को अज्ञात चोर द्वारा संयुक्त जिला अस्पताल, बलरामपुर से मेरी मोटरसाइकिल नं0-UP51AP8073 HERO SPLENDER PLUS को चुरा लिया गया है। उक्त प्राप्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-308/2026 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उप निरीक्षक श्री नवनीत सिंह द्वारा सम्पादित किया जा रहा था ।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में चोरी के मुकदमें से का सफल अनावऱण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्दश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री गिरिजेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक नवनीत सिंह मय हमराह के ग्राम बहादुरापुर, गोंडा–बलरामपुर मुख्य मार्ग में मौजूद होकर वाहन चेकिंग किया जा रहा था चेकिंग के दौरान शक होने पर दो मोटर साइकिल पर सवार चार व्यक्तियों को रोककर उनसे गाड़ी के कागजात मांगने पर नही दिखा सके । गहनता से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों मोटर साइकिल चोरी की है जिसमें से एक मोटर साइकिल दिनांक 27.जुलाई.2026 को संयुक्त जिला अस्पताल, बलरामपुर से चोरी की है जिसके संबंध में थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0-308/2026 धारा 303(2) BNS पंजीकृत है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण  1. वाहिद खान, 2. कुर्बान अली, 3. शिवकुमार उर्फ विरेन्द्र मौर्य एवं 4. कौशल किशोर को गिरफ्तार किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा गया जा रहा है ।