Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्रभारी निरीक्षक हरैया मय पुलिस बल के साथ श्रावण-मास/ कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत डी०जे० संचालकों, पेट्रोल पंप मालिकों/ कर्मचारियों एवं होटल/ ढाबा/ लंगर संचालकों के साथ गोष्ठी किया गया...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

प्रभारी निरीक्षक हरैया मय पुलिस बल के साथ श्रावण-मास/ कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत डी०जे० संचालकों, पेट्रोल पंप मालिकों/ कर्मचारियों एवं होटल/ ढाबा/ लंगर संचालकों के साथ गोष्ठी किया गया

बस्ती प्रभारी निरीक्षक हरैया मय पुलिस टीम के साथ श्रावण-मास/ कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत डी०जे० संचालकों के साथ गोष्ठी कर उपस्थित सभी डी०जे० संचालकों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शासन द्वारा निर्धारित डेसीबल सीमा के अनुरूप ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों (डी०जे०) का प्रयोग करें एवं किसी भी प्रकार के अश्लील, आपत्तिजनक अथवा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले गीतों का प्रसारण न करें तथा साथ ही यातायात व्यवस्था, शांति/ कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के संबंध में हिदायत दिया गया |

प्रभारी निरीक्षक हरैया द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत संचालित पेट्रोल पंप मालिकों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर सभी को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान पेट्रोल पंप पर आने वाले कांवड़ियों के साथ विनम्र, सम्मानजनक व्यवहार करें एवं उनकी आवश्यकताओं, समस्याओं का यथासंभव त्वरित/ संवेदनशीलता के साथ समाधान करने का प्रयास करें तथा साथ ही सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने हेतु भी प्रेरित किया गया |

प्रभारी निरीक्षक हरैया द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित होटल, ढाबा एवं लंगर संचालकों के साथ गोष्ठी कर संचालकों को शासन-प्रशासन द्वारा प्राप्त आदेश-निर्देश के संबंध में अवगत कराते हुए परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, भोजन की दरें स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने, सी०सी०टी०वी० कैमरों की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराने एवं कांवड़ यात्रियों व आमजन के साथ शालीन, सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने हेतु निर्देश दिया गया एवं  साथ ही सभी से प्रशासन का सहयोग करते हुए कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने की अपील किया गया