https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा स्थल निरीक्षण
कुशीनगर आज दिनांक 10.जुलाई.2026 को माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर, थाना रामकोला क्षेत्र अंतर्गत प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी कुशीनगर श्री महेन्द्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा हेलीपैड एवं कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।
माननीय मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


