रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद गोरखपुर द्वारा आज दिनांक 02.जुलाई.2026 को पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर जनपद गोरखपुर के श्वान दस्ते के बहादुर श्वान "उत्लम" के दुःखद निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक नगर, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक, डॉग स्क्वाड की टीम व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा भी श्रद्धांजलि दी गयी ।
ज्ञातव्य है कि श्वान "उत्लम" (नर) वर्ष 2012 में मध्य प्रदेश से प्रशिक्षण प्राप्त कर श्वान दस्ता, गोरखपुर में सम्मिलित हुआ था। अपने सेवाकाल के दौरान श्वान "उत्लम" ने वीआईपी/वीवीआईपी ड्यूटी, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टेशन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा जांच, घटनास्थलों का निरीक्षण, खोजी अभियान तथा विभिन्न घटनाओं के सफल अनावरण में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान दिया।



