Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राप्ती किनारे कच्ची शराब के साम्राज्य पर बुलडोजर जैसी कार्रवाई, 20 भट्ठियां ध्वस्त आबकारी विभाग और राजघाट पुलिस का तड़के बड़ा एक्शन, अवैध शराब का ठिकाना उजाड़ा...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

राप्ती किनारे कच्ची शराब के साम्राज्य पर बुलडोजर जैसी कार्रवाई, 20 भट्ठियां ध्वस्त आबकारी विभाग और राजघाट पुलिस का तड़के बड़ा एक्शन, अवैध शराब का ठिकाना उजाड़ा

गोरखपुर अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए आबकारी विभाग और राजघाट पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार तड़के बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के दौरान राप्ती नदी किनारे संचालित अवैध कच्ची शराब के ठिकाने को ध्वस्त कर दिया गया। टीम ने बीस भट्ठियां तोड़ दीं, करीब तीन कुंतल लहन, शराब बनाने में प्रयुक्त ड्रम व अन्य उपकरण नष्ट कर दिए, जबकि बीस लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे राजघाट थानाध्यक्ष गौरव कुमार वर्मा और आबकारी निरीक्षक विजय चंद जायसवाल के नेतृत्व में आबकारी विभाग एवं राजघाट पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के राप्ती नदी किनारे स्थित अमरूद बाग में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बनाने का पूरा ठिकाना ध्वस्त कर दिया गया।

संयुक्त टीम ने मौके से सुजीत निषाद पुत्र तूते, निवासी कोलिया थाना गीडा को बीस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना राजघाट में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस और आबकारी विभाग का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा।