Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा पुलिस लाइन कुशीनगर में प्रशिक्षु आरक्षियो के साथ गोष्ठी कर उनका किया गया उत्साहवर्धन...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा पुलिस लाइन कुशीनगर में प्रशिक्षु आरक्षियो के साथ गोष्ठी कर उनका किया गया उत्साहवर्धन

कुशीनगर आज दिनांक 19.जुलाई.2026 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा पुलिस लाइन कुशीनगर में प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ एक संवादात्मक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षु आरक्षियों का मनोबल बढ़ाना, उनकी तैयारी को मजबूत करना तथा उनकी सेवा संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना रहा। 

 गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों को फील्ड ड्यूटी, अपराध नियंत्रण, साइबर क्राइम, ट्रैफिक प्रबंधन तथा जनता से संवाद जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान आने वाली कठिनाइयों को अवसर के रूप में देखने और निरंतर सीखने की प्रेरणा दी।

इस दौरान एक प्रशिक्षु आरक्षी द्वारा प्रशिक्षण संबंधी सभी प्रश्नों का सही जवाब देने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान कर उत्साह वर्धन किया गया।

गोष्ठी के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों की समस्याओं को भी सुना गया तथा निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

  इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक श्री मनोज कुमार, आरटीसी प्रभारी, पीआरओ सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।