रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना महराजगंज तराई क्षेत्रान्तर्गत जाल-साजी व धोखा धड़ी करके जमीन बेंचने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बलरामपुर थाना महाराजगंज तराई वादिनी श्रीमती शाहजहां पत्नी साबिर खां निवासी ग्राम दुन्दरा थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर का प्रार्थना पत्र जरिए डाक थाना महराजगंज तराई पर प्राप्त हुआ कि विपक्षी तीरथ राम पुत्र दयाराम निवासी ग्राम दुन्दरा थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर द्वारा गाटा संख्या 646 रकबा 1.4810 हे0 कृषि भूमि में से 0.1300हे0 कृषि भूमि को अपना हिस्सा बता कर धोखे से बैनामा कर आवेदिका से कुल दो लाख एक हजार दो सौ तीस रुपये हड़प लिया है तथा माँगने पर वापस नहीं कर रहा है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना महराजगंज तराई पर दिनांक 13.नवम्बर.2025 को मु0अ0सं0- 98/2026 धारा 316(2)/318(4) बीएनएस बनाम तीरथ राम उपरोक्त पंजीकृत किया गया । दौरान विवेचना पाये गए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में अन्तर्गत धारा 338/336(3)/340(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी तथा धारा 316(2) बीएनएस विलोपित की गयी ।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा जाल-साजी व धोखा धड़ी करके जमीन बेंचने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी ललिया श्री देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 23.जुलाई.2026 को थाना महराजगंज तराई पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर कौवापुर मोड़ के पास से मु0अ0सं0 98/2025 धारा 318(4)/338/336(3)340(2) बीएनएस में नामित अभियुक्त तीरथ राम पुत्र दयाराम निवासी ग्राम दुन्दरा थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
