रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध घुसपैठ करते हुए वारिसे पंजाब नामक संस्था के 02 संक्रिय सदस्य, अपने 03 सहयोगी साथियो के साथ गिरफ्तार
बहराइच थाना रुपईडीहा श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं SSB टीम को मिली सफलता।
बताते चलें कि दिनांक 22/जुलाई/26 को समय लगभग 19.50 बजे special Int team की आसूचना पर BIT चेक पोस्ट पर SSB व रूपइडीहा पुलिस की संयुक्त चेकिंग के दौरान एक इनोवा गाड़ी वाहन संख्या UP 34 AB 3030 द्वारा संदिग्ध भारतीय नागरिक बिक्रमजीत सिंह पुत्र संतोख को BIT चेक पोस्ट के रास्ते BP संख्या 651/7 से लगभग चालीस मीटर भारतीय क्षेत्र में नेपाल से भारत में प्रवेश करने का प्रयास वाहन चालक राहुल कुमार पुत्र अनिल कुमार की मदद से कर रहा था। जो इन लोगों को रांझा एयरपोर्ट नेपालगंज से पूरनपुर पीलीभीत तक ले जा रहा था। BIT टीम द्वारा जाँच के दौरान पकड़े जाने पर इसकी सूचना उच्चाधिकारी गण को दी गयी। जिनसे विभिन्न सुरक्षा एजेन्सियों द्वारा पूछताछ और उनके सामान की सघन जांच करने पर यह संज्ञान में आया कि इनके साथ एक अमेरिकी नागरिक भी है। उस व्यक्ति के बारे में गहन छानबीन की गयी तो प्राप्त सूचना के आधार पर मनबीर सिंह ढिल्लों, कैलिफोर्निया (USA) को BP संख्या 651/5 से लगभग चालीस मीटर भारतीय क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करते समय नाका ड्यूटी द्वारा दिनांक 22/जुलाई/26 को समय लगभग 21.45 बजे पकड़ा गया, इसके साथ एक भारतीय नागरिक सुरेश कुमार पाठक पुत्र कालिका पाठक को भी पकड़ा गया जो उक्त अमेरिकी नागरिक को अपनी मोटरसाइकिल Honda shine (UP 40P 7087) पर बैठाकर अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कराया था। उक्त व्यक्तियों द्वारा फर्जी व कूटरचित आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस बनाकर सुनियोजित तरीके से भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध घुसपैठ कराये जाने तथा गहन पूछताछ के दौरान पंजाब में पंजाब वारिस द संगठन के सक्रिय सदस्य होने तथा पूर्व में पंजाब के विभिन्न थानों में दर्ज अभियोगों में वांछित होने के कारण अपनी पहचान छुपाकर भारत में अवैध रूप से प्रवेश किया जाना पाया गया। जिसके आधार पर दिनांक 23. जुलाई.26 को समय 17.45 बजे नियमानुसार उपरोक्त सभी 1. मनबीर सिंह ढिल्लों 2. विक्रमजीत सिंह 3. राहुल कुमार 4. सुरेश कुमार पाठक 5. दिलीप पाठक उर्फ राहुल पाठक को हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारी के समय माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशो निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। फर्द बरामदगी व गिरफ़्तारी के आधार पर थाना रूपईडीहा पर मु०अ०सं० 188/26 धारा 319(2), 318(4), 338, 336, 340(2), 61 BNS व 21 आप्रवास व विदेशी विषयक नियम 2025 पंजीकृत किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगण मनबीर सिंह व विक्रमजीत सिंह के अन्य आपराधिक गतिविधियों के सम्बन्ध में पंजाब पुलिस से सम्पर्क स्थापित कर सूचनाये संकलित की जा रही है।\
