Hot Posts

6/recent/ticker-posts

घोड़ा चाय-समोसा विक्रेता के दोनों बच्चों ने नीट परीक्षा में मारी बाजी आस्था और अभय गुप्ता की सफलता से मोहल्ले व क्षेत्र में खुशी की लहर...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

घोड़ा चाय-समोसा विक्रेता के दोनों बच्चों ने नीट परीक्षा में मारी बाजी आस्था और अभय गुप्ता की सफलता से मोहल्ले व क्षेत्र में खुशी की लहर

गोरखपुर तिवारीपुर मोहनलालगंज निवासी एवं महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के समीप वर्षों से घोड़ा चाय-समोसा की दुकान संचालित करने वाले मनोज गुप्ता के दोनों बच्चों ने नीट (NEET) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर परिवार, समाज और पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

मनोज गुप्ता की पुत्री आस्था गुप्ता तथा पुत्र अभय गुप्ता ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर यह उपलब्धि हासिल की। दोनों भाई-बहन की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। जैसे ही परीक्षा परिणाम की जानकारी मिली, मोहल्ले के लोगों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी तथा मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद आस्था और अभय ने यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची लगन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उनकी सफलता से पूरे मोहल्ले और समाज में हर्ष व्याप्त है। सभी ने दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मनोज गुप्ता एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई दी।