रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
"प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह,रमेश सिंह को विधि प्रकोष्ठ ने दी बधाई"
'प्रदेश नेतृत्व के प्रति प्रकट किया आभार'
गोरखपुर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार पंकज चौधरी द्वारा गोरखपुर के लोकप्रिय विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह एवं भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश सिंह को प्रादेशिक टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर आज भाजपा विधि प्रकोष्ठ गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक अमिताभ त्रिपाठी अटल एडवोकेट व क्षेत्रीय सह संयोजक अजय गुप्ता बजरंगी एडवोकेट ने दोनों पदाधिकारियों से उनके आवास पर मिलकर अंग वस्त्र एवं बुके प्रदान कर स्वागत किया व हार्दिक बधाई देते हुए प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया।
इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं की समस्याओं पर विचार विमर्श करते हुए संगठन विस्तार पर चर्चा की तथा दोनों अधिवक्ताओं ने उनका स्नेह प्रेम आशीर्वाद और मार्ग दर्शन प्राप्त किया इस दौरान अधिवक्ता जितेन्द्र सिंह सेंगर भी उपस्थित रहे।


