Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बहराइच पुलिस की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, iRAD/eDAR, Victim ID निर्माण एवं सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समयबद्ध निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पर दिया गया विस्तृत प्रशिक्षण...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बहराइच पुलिस की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, iRAD/eDAR, Victim ID निर्माण एवं सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समयबद्ध निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पर दिया गया विस्तृत प्रशिक्षण

बहराइच श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव तथा अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री आयुष विक्रम सिंह के निर्देशन में जनपद में प्रधानमंत्री राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से दिनांक 09.जुलाई.2026 को पुलिस लाइन, बहराइच ऑडिटोरियम सभागार में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

       क्षेत्राधिकारी यातायात श्री राज सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला में जनपद के समस्त थानों के उपनिरीक्षकों एवं सीसीटीएनएस कर्मियों को iRAD/eDAR प्रणाली तथा PM RAHAT योजना के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला के दौरान एनआईसी के iRAD रोलआउट मैनेजर श्री सैय्यद फैसल द्वारा सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित विवरणों की iRAD एवं eDAR एप पर त्रुटिरहित एवं गुणवत्तापूर्ण डेटा प्रविष्टि के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही PM RAHAT योजना के उद्देश्य, मानक संचालन प्रक्रिया (SOP), पीड़ित आईडी (Victim ID) तैयार करने की प्रक्रिया तथा TMS पोर्टल से प्राप्त अनुरोधों पर समयबद्ध कार्रवाई किए जाने की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। महर्षि बालार्क चिकित्सालय, बहराइच से उपस्थित श्री अमित सिंह (DISM) द्वारा पीड़ित आईडी सही सही तरीके से तैयार करने तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को चिकित्सालय में भर्ती कराते समय संबंधित चिकित्सालय को Victim ID उपलब्ध कराने की प्रक्रिया समझाई गई, जिससे पात्र पीड़ितों को योजना का लाभ समय से प्राप्त हो सके।

       कार्यशाला को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी यातायात महोदय श्री राज सिंह ने सभी उपनिरीक्षकों को निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही घायलों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया जाए तथा पात्र पीड़ितों की Victim ID सही एवं पूर्ण रूप से तैयार कर संबंधित चिकित्सालय के साथ साझा की जाए, ताकि दुर्घटना में पीड़ितों को बिना विलंब निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

       कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री रामप्रकाश अपनी टीम सहित उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त PM RAHAT योजना के जिला समन्वयक श्री नमित कुमार, ASMC बहराइच के श्री मोहम्मद एजान, जनपद के विभिन्न थानों से आए उपनिरीक्षक एवं सीसीटीएनएस कर्मियों ने प्रतिभाग किया। 

        इस दौरान प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने-अपने थाना क्षेत्रों में PM RAHAT योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु अवगत कराया गया,योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना के पात्र पीड़ितों को दुर्घटना के उपरांत सात दिनों तक अधिकतम एक लाख पचास हजार रूपए तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है। यह योजना सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों के जीवनरक्षण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों एवं विवेचकों से अपेक्षा की कि दुर्घटना की प्रत्येक पात्र घटना में समयबद्ध रूप से Victim ID तैयार कराकर पीड़ितों को योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें ।