Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जनपद बलरामपुर के थाना को0 नगर क्षेत्रांतर्गत एटीएम कार्ड चोरी कर बैंक खाते से करीब 09 लाख रूपए निकालने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 77,500/- रुपए नकद, एक मोटरसाइकिल, एसी, टीवी, कूलर व अन्य सामान किया गया बरामद...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

जनपद बलरामपुर के थाना को0 नगर क्षेत्रांतर्गत एटीएम कार्ड चोरी कर बैंक खाते से करीब 09 लाख रूपए निकालने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 77,500/- रुपए नकद, एक मोटरसाइकिल, एसी, टीवी, कूलर व अन्य सामान किया गया बरामद

बलरामपुर थाना कोतवाली नगर दिनाँक 20.अगस्त.26 को श्री प्रेम कुमार मिश्रा पुत्र राम जी मिश्रा निवासी पूरबटोला पश्चिमी थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर द्वारा थाना कोतवाली नगर पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि सलमान खान उर्फ मन्ना पुत्र रियाज अहमद निवासी पूरबटोला पश्चिमी थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर जोकि पूर्व में घर का नौकर था के द्वारा प्रार्थी का एटीएम कार्ड चोरी करके बैंक खाते से करीब नौ लाख रूपये निकालकर खर्च कर डालने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0- 194/26 धारा 318(4), 305(ए) बीएनएस बनाम सलमान उर्फ मन्ना पुत्र रियाज उम्र करीब 24 वर्ष निवासी पूरबटोला पश्चिमी थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर पंजीकृत किया गया विवेचना एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उप निरीक्षक सूर्या प्रकाश शर्मा  को सुपुर्द की गयी थी ।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष कुमार मिश्रा थाना कोतवाली नगर के नेतृत्व में आज दिनांक- 21.अगस्त.2026 को थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 194/26 धारा 318(4), 305(ए) बीएनएस में नामित अभियुक्त सलमान उर्फ मन्ना पुत्र रियाज उम्र करीब 24 वर्ष निवासी पूरबटोला पश्चिमी थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर को सुआवनाला से गेल्हापुर वाले पर मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)BNS की बढ़ोतरी की गई।

बरामदगीः-

1- एक अदद एटीएम HDFC BANK का RUPAY कार्ड.

2- 77,500/- रुपए नकद ।

3- एक अदद मोबाइल फोन मोटोरोला।

4- एक मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर.

5-एक अदद ए0सी0 LG कम्पनी.

6- एक अदद टीवी सैमसंग.

7- एक अदद कूलर समरकूल.

8- एक अदद  टुल्लू हैवेल्स.

9- मोबाइल रेडमी कम्पनी.