Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सूचना पर पहुंची थाना नेबुआ नौरंगिया की पुलिस व पीआवी टीम के साथ दुर्व्यहार करने, वर्दी फाड़ने आदि के मामले में वांछित 01 नफर महिला सहित 03 लोगों को किया गया गिरफ्तार..

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

सूचना पर पहुंची थाना नेबुआ नौरंगिया की पुलिस व पीआवी टीम के साथ दुर्व्यहार करने, वर्दी फाड़ने आदि के मामले में वांछित 01 नफर महिला सहित 03 लोगों को किया गया गिरफ्तार 

कुशीनगर थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 02/अगस्त/2026 को पंकज पुत्र धर्मवीर साकिम भरपटिया सरपतही खुर्द अपनी मोटर साइकिल UP57 AQ0598 से पिपरा बाजार की तरफ आ रहा था कि सरस्वती इण्टर कालेज लीलाधर छपरा के पास रंगी पुत्र लुट्टन की TVS विक्की में टक्कर मार दिया। पंकज चौधरी उपरोक्त अत्यधिक नशे में भी था। टक्कर मारकर पास के गन्ने के खेत में छिप गया और अपनी माता बिन्दा देवी व भाई अभिषेक को मौके पर बुलाकर रंगी के साथ मारपीट किया। सूचना पर पहुंची थाना नेबुआ नौरंगिया की पुलिस व पीआरवी टीम के साथ पंकज चौधरी, गोलू चौधरी व विन्दा देवी द्वारा दुर्व्यहार/बदत्तमीजी किया गया तथा आरक्षी जानसन गोड़ की वर्दी को फाड़ दिया गया व मोबाइल को सड़क पर पटककर तोड दिया गया।

प्रकरण में आरक्षी जानसन गोड़ के तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 271/2026 धारा 352/351(3)/324(4)/121(1)/132 बीएनएस 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत कर सम्बधित वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पीड़ित रंगी के तहरीर पर भी तीनों लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।