रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
"साइबर ठगों पर गोरखपुर पुलिस का बड़ा प्रहार! महिला के खाते से उड़े 40 हजार रुपए, पूरी रकम वापस दिलाकर लौटाई मुस्कान"
कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, साइबर हेल्प डेस्क ने बचाई पीड़िता की मेहनत की कमाई
गोरखपुर गोरखपुर में साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस की सक्रियता एक बार फिर देखने को मिली है। साइबर अपराधियों द्वारा एक महिला के बैंक खाते से उड़ाए गए चालीस हजार रुपये को कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वापस दिला दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से न सिर्फ पीड़िता की मेहनत की कमाई वापस मिली, बल्कि आम लोगों में यह भरोसा भी मजबूत हुआ कि समय पर शिकायत करने पर साइबर ठगी की रकम वापस मिल सकती है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल और पुलिस अधीक्षक अपराध सुधीर जायसवाल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पंकज सिंह के नेतृत्व में साइबर हेल्प डेस्क टीम ने की।
पीड़िता के बैंक खाते से साइबर ठगों ने चालीस हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी। शिकायत मिलते ही कोतवाली पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर तत्काल शिकायत दर्ज कराकर संबंधित राशि को होल्ड कराया।
इसके बाद संबंधित बैंक से लगातार समन्वय स्थापित किया गया और नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करते हुए 2 अगस्त 2026 को पीड़िता के खाते में पूरे चालीस हजार रुपए वापस करा दिए गए। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़िता ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
गोरखपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो घबराएं नहीं। तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर अपराध
रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर सूचना मिलने पर ठगी की रकम वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
