Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना पचपेड़वा क्षेत्रांतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान अंतर्राष्ट्रीय वाहन चोरी के 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार..

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना पचपेड़वा क्षेत्रांतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान अंतर्राष्ट्रीय वाहन चोरी के 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

बलरामपुर थाना पचपेड़वा दिनांक 12.अगस्त.2026 को उप निरीक्षक भीमसेन सिंह मय हमराह थाना हाजा से प्रस्थान कर भारत नेपाल सीमा पर देखभाल क्षेत्र व संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग हेतु मय सरकारी वाहन नम्बर UP47G0257  मय चालक के प्रस्थान कर SSB कैम्प 50वीं वाहिनी E सम्वाय सीमा चौकी ललभरिया पहुँचकर पोस्ट कमान्डर उप निरीक्षक GD  श्री जगदीश नरायन मय हमराह से सीमा पर हो रहे अपराधों के सम्बन्ध में बात चीत की गई तथा संयुक्त रूप से पुलिस व SSB टीम के साथ भारत नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 576 क्षेत्र में काम्बिंग/गस्त  की जा रही थी । इस दौरान ननहवा घाट मोड़ संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों की चेकिंग के दौरान चार मोटर साइकिलों से लोग आते दिखाई दिए जिन्हें रोककर पूछताछ की जा रही थी, एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया गया। शेष व्यक्ति अपनी-दो मोटर साइकिल छोड़कर भाग गए। पकड़े गए व्यक्ति में अपना नाम सुरेन्द्र प्रसाद यादव पुत्र कर्ताराम अहिर निवासी खुरुहुरियाँ ग्राम पालिका विजयनगर थाना कृष्णानगर जिला कपिलवस्तु नेपाल राष्ट्र बताया गया व मौके से भागने वाले व्यक्तियों का नाम छोटू लोहार व हीरालाल जो नेपाल राष्ट्र  के ही रहने वाले है बताया गया। भागे हुए व्यक्तियों व गिरफ्तार व्यक्ति के कब्जे से बरामद मोटर साइकिलों की फर्द बरामदगी के आधार पर थाना पचपेड़वा पर मु0अ0सं0 118/2026 धारा 317(2), 338, 340(2) बीएनएस बनाम 01. सुरेन्द्र प्रसाद यादव पुत्र कर्ताराम अहिर निवासी खुरुहुरियाँ ग्राम पालिका विजयनगर थाना कृष्णानगर जिला कपिलवस्तु नेपाल राष्ट्र 2- छोटू लोहार पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात राष्ट्र नेपाल 3- हीरालाल पुत्र अज्ञात राष्ट्र नेपाल पंजीकृत किया गया ।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा थाना पचपेड़वा क्षेत्रांतर्गत अन्तर्राष्ट्रीय वाहन चोर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिये गये सख्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री अभय प्रताप मल्ल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री ओम प्रकाश चौहान थाना पचपेड़वा के नेतृत्व में 

आज दिनांक- 13.अगस्त.2026 को थाना पचपेड़वा पुलिस एवं  SSB के संयुक्त टीम के द्वारा  चेकिंग के दौरान बरामदगी/गिरफ्तारी के फलस्वरुप थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 118/2026 धारा 317(2), 338, 340(2) बीएनएस से संबंधित अभि0 01. सुरेन्द्र प्रसाद यादव पुत्र कर्ताराम अहिर निवासी खुरुहुरियाँ ग्राम पालिका विजयनगर थाना कृष्णानगर जिला कपिलवस्तु नेपाल राष्ट्र उम्र 30 वर्ष के ग्राम पिपरा ननहवा घाट मोड़ बफासला से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।