रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
बलरामपुर पुलिस की साइबर सेल / CEIR टीम द्वारा 202 अदद गुमशुदा स्मार्टफोन (अनुमानित कीमत करीब 40 से 45 लाख रुपये) किया गया बरामद, बरामदशुदा स्मार्टफोन को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा उनके स्वामियों को किया गया सुपुर्द
बलरामपुर जनपद बलरामपुर के थानों से प्राप्त हो रहे मोबाइल फोन गायब / गुम होने के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाये गये अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी यातायात/ साइबर पर्यवेक्षण अधिकारी श्री वीर शेन सिंह के पर्यवेक्षण में जनपदीय साइबर सेल व थाना साइबर सेल / CEIR टीम ने भारत सरकार द्वारा संचालित SANCHAR SARTHI PORTAL का उपयोग कर कुल दो सौ दो अदद स्मार्ट फोन बरामद किये। बरामदशुदा स्मार्ट फोन की अनुमानित कीमत करीब चालीस से पैंतालीस लाख रुपये है। उक्त मोबाइल आज दिनांक 13/अगस्त/2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर में मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किये गए।
मोबाइल लौटाए जाने के दौरान, उपस्थित नागरिकों ने बलरामपुर पुलिस, विशेषकर साइबर सेल, थानो पर गठित की गयी साइबर / CEIR टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कार्य पुलिस की सतर्कता, प्रतिबद्धता और तकनीकी दक्षता का प्रतीक है। इस पहल से न केवल जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हुआ है, बल्कि यह भी सिद्ध हुआ है कि जनपद बलरामपुर पुलिस हर पीड़ित की सहायता के लिए सदैव तत्पर है। बलरामपुर पुलिस का यह प्रयास न केवल गुमशुदा सम्पत्ति की बरामदगी का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि आधुनिक तकनीक और टीम वर्क से किसी भी चुनौती को सफलता में बदला जा सकता है। जनपद बलरामपुर पुलिस आम जनमानस को विश्वास दिलाती है कि गुमशुदा मोबाइल बरामदगी की यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।
सुझाव /जागरूकता-
वर्तमान समय में जनपद के सभी थानों पर साइबर सेल / CEIR टीम का गठन किया गया है। कृपया मोबाइल गुम होने के संबंध में तत्काल आपके नजदीकी थाना स्थानीय पर स्थापित साइबर सेल पर शिकायत दर्ज कराए अथवा भारत सरकार द्वारा संचालित SANCHAR SARTHI PORTAL के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।
बलरामपुर पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।
बरामदगी करने वाली टीम-
1. जनपदीय साइबर सेल / सर्विलांस सेल
2. समस्त थानों पर स्थापित साइबर सेल / हेल्प डेस्क एवं CEIR टीम




