रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 अदद मंगलसूत्र मय लॉकेट पीली धातु, 01 जोड़ी पायल सफेद धातु व 1700 रुपये नकद बरामद
गोरखपुर थाना एम्स चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष एम्स के नेतृत्व मे मय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्ता 1. सोहाना उर्फ पूजा पत्नी देव उर्फ मालिक खरवार 2. शालू उर्फ निमकी पत्नी सिकम उर्फ विभीषण को चोरी की एक अदद मंगलसूत्र मय लॉकेट पीली धातु, एक जोड़ी पायल सफेद धातु व सत्रह सौ रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 262/2026 धारा 303(2), 317(2) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया ।
बताते चलें कि दिनांक 21.अगस्त.2026 को थाना एम्स पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा गया । पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक अदद मंगलसूत्र मय लॉकेट पीली धातु, एक जोड़ी पायल सफेद धातु तथा सत्रह सौ रूपए नगद बरामद हुआ। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
