रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
मनीष जैन बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत
बोले—2027 में भारी बहुमत से बनेगी योगी सरकार, व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
गोरखपुर भारतीय जनता पार्टी की जिला कमेटी में नए पदाधिकारियों की घोषणा के बाद व्यापारी नेता मनीष जैन को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर साहबगंज किराना मंडी स्थित उनकी दुकान पर व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। व्यापारियों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष मनीष जैन ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, जिलाध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता और अभिभावक डॉ. धर्मेंद्र सिंह के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से निष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ संगठन एवं राष्ट्र की सेवा करते आ रहे हैं। पार्टी नेतृत्व ने उन पर दोबारा जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।
2027 में फिर बनेगी योगी सरकार: मनीष जैन
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मनीष जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा वर्ष 2027 में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि योगी आदित्यनाथ तीसरी बार मुख्यमंत्री बनकर इतिहास रचेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ संगठन को मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने में जुटा है।
व्यापारी और बेटियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता
व्यापारियों की सुरक्षा और प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद व्यापारियों को प्रदेश में सुरक्षित वातावरण मिला है। आज व्यापारी देर रात तक अपना कारोबार करने के बाद भी बिना भय के घर लौट सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गुंडागर्दी और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया है तथा व्यापारी और बेटी की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
चीनी के दाम बढ़ने पर बताया कारण
बाजार में चीनी के बढ़ते दामों और कालाबाजारी के आरोपों पर मनीष जैन ने कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी को सीधे तौर पर कालाबाजारी से जोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने इसके पीछे अचानक मांग बढ़ने और उत्पादन में कमी को प्रमुख कारण बताया। उनके अनुसार, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने 10 लाख टन चीनी के ड्यूटी-फ्री आयात की अनुमति दी है। इससे आगामी दो महीनों में बाजार में आपूर्ति बेहतर होने और कीमतों के सामान्य होने की उम्मीद है।
स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष मनीष जैन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
रशीद कलीम अंसारी ने माल्यार्पण कर और स्मृति चिन्ह देकर अपने साथियों के साथ जिला उपाध्यक्ष मनीष जैन का जोरदार स्वागत किया।

