रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए थाना दुबौलिया पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही के आधार पर आला कत्ल एक हंसिया, गमछा, ₹700/- बरामद किया गया
बस्ती थाना दुबौलिया श्रीमान पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के आदेश के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्यामकान्त के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कलवारी श्री बृजेश सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दुबौलिया श्री जीवन त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना दुबौलिया पुलिस द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता की हंसिया और गमछे से गला दबाकर की गयी हत्या का चौबीस घण्टे के अन्दर सफल अनावरण किया गया। थाना स्थानीय पर मृतक के भाई काशी प्रसाद के लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 158/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था जिसमें धारा 238, 3(5) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। थाना दुबौलिया पुलिस टीम द्वारा वांक्षित अभियुक्त 1.लक्ष्मण पुत्र राजू तथा अभियुक्ता 2. दुर्गा पुत्री स्वर्गीय कृष्णा प्रसाद को जैतापुर मोड़ रामजानकी मार्ग के पास से दिनांक 22.अगस्त.2026 को समय 21.35 बजे हिरासत पुलिस में लेकर उनकी निशानदेही पर घटनास्थल के समीप नहर से आलाकत्ल एक हंसिया व गमछा को बरामद किया गया। बाद गिरफ्तारी व बरामदगी अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उपरोक्त दोनो अभियुक्तो को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
