Hot Posts

6/recent/ticker-posts

फर्जी बैनामा कराने वाले 25 हजार के इनामी विजय प्रताप सिंह गिरफ्तार; अवैध पिस्टल और कूटरचित दस्तावेज बरामद...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

फर्जी बैनामा कराने वाले 25 हजार के इनामी विजय प्रताप सिंह गिरफ्तार; अवैध पिस्टल और कूटरचित दस्तावेज बरामद

चिलुआताल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, आरोपी पर दर्ज हैं गैंगस्टर एक्ट समेत 7 आपराधिक मामले असली मालिक की जगह फर्जी व्यक्ति खड़ा कर हड़पता था जमीन, कब्जे से कार और नकदी भी जब्त

गोरखपुर थाना चिलुआताल चिलुआताल थाना पुलिस ने जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के मुख्य सरगना और पच्चीस हजार रुपये के इनामी अपराधी विजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। उसके पास से एक अवैध पिस्टल, दस जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, कार, नकदी और भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। चिलुआताल थाना क्षेत्र में जमीन के असली मालिक की जगह किसी अन्य फर्जी व्यक्ति को खड़ा करके फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा कराने का मामला सामने आया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। थानाध्यक्ष चिलुआताल सूरज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के दौरान अवैध हथियार मिलने के कारण आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एक और मामला दर्ज किया गया है। पकड़ा गया आरोपी विजय प्रताप सिंह (पुत्र राजेंद्र प्रसाद) पादरी बाजार, जंगल हकीम नंबर 01 (थाना शाहपुर) का रहने वाला है। वह शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर कैंट, पीपीगंज और चिलुआताल थानों में धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और यूपी गैंगस्टर एक्ट समेत 7 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस सफलता में थानाध्यक्ष सूरज सिंह, उप-निरीक्षक ज्ञान चन्द्र पटेल, विपिन कुमार यादव, विशाल श्रीवास्तव तथा कांस्टेबल मनोज कुमार, ऋषिरमण उपाध्याय, महेश चौबे, सोनू कुमार, संजीत कुमार वर्मा और रोहित कुमार यादव शामिल रहे। पुलिस आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।