Hot Posts

6/recent/ticker-posts

साइबर थाना बलरामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही से साइबर फ्रॉड के कुल ₹5,07,629/- पीड़ित के खाते में कराए गये वापस, पीड़ित ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हु त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया...

गुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

साइबर थाना बलरामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही से साइबर फ्रॉड के कुल ₹5,07,629/- पीड़ित के खाते में कराए गये वापस, पीड़ित ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हु त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया

बलरामपुर थाना शिकायतकर्ता रवि चन्द्र सोनी निवासी भगवतीगंज, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर द्वारा दिनांक 04.अगस्त.2026 को साइबर थाना, जनपद बलरामपुर पर उपस्थित होकर प्रार्थना-पत्र दिया गया। शिकायतकर्ता ने अवगत कराया कि साइबर अपराधियों द्वारा इन्वेस्टमेंट (Investment) के नाम पर अधिक लाभ का झांसा देकर उनसे विभिन्न माध्यमों से कुल पाँच लाख सात हजार छह सौ उनतीस रुपये की धनराशि अपने खातों में स्थानांतरित करा ली गई। शिकायतकर्ता को लगभग दो माह तक धनराशि वापस करने का आश्वासन देकर टालमटोल किया जाता रहा, किन्तु जब धनराशि वापस नहीं की गई तथा अपने साथ साइबर धोखाधड़ी होने का एहसास हुआ, तब शिकायतकर्ता ने दिनांक 04.अगस्त.2026 को साइबर थाना, जनपद बलरामपुर में लिखित शिकायत प्रस्तुत की।

आज दिनांक 06.अगस्त.2026 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर श्री वीरसेन सिंह के नेतृत्व में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के क्रम में साइबर थाना बलरामपुर द्वारा प्रभावी विधिक कार्यवाही करते हुए एक साइबर ठगी के प्रकरण में पीड़ित को राहत प्रदान की गई।

 शिकायत प्राप्त होते ही साइबर थाना बलरामपुर द्वारा तत्काल आवश्यक विधिक कार्यवाही एवं संबंधित बैंक/वित्तीय संस्थाओं से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप शिकायतकर्ता की संपूर्ण पांच लाख सात हजार छः सौ उन्तीस रूपए (100%) धनराशि मात्र तीन दिवस के भीतर उसके बैंक खाते में वापस कराई गई। धनराशि वापस प्राप्त होने पर शिकायतकर्ता ने साइबर थाना बलरामपुर एवं उत्तर प्रदेश पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

जनसामान्य से अपील-

 यदि आपके साथ किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होती है, तो तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। समय पर सूचना देने से धनराशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।