रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
नाकाम हुई साइबर ठगों की चाल: चिलुआताल पुलिस के प्रयास से खाते में वापस लौटी ठगी की पाई-पाई साइबर ठगों के चंगुल से वापस कराए 8.68 लाख रुपये ऑनलाइन टास्क के नाम पर हुई थी ठगी, पुलिस की प्रभावी पैरवी से पीड़ित के खाते में लौटी पूरी रकम
गोरखपुर साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चिलुआताल पुलिस की साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार एक पीड़ित के खाते में पूरी राशि आठ लाख अड़सठ हजार पांच सौ बयासी रुपये वापस कराए हैं। बीते वर्ष 02 अप्रैल 2025 को अज्ञात साइबर ठगों ने ऑनलाइन टास्क और घर बैठे कमाई का लालच देकर पीड़ित के पिता के बैंक खाते से छः लाख अड़सठ हजार पांच सौ बयासी रूपए ट्रांसफर करा लिए थे। जब पीड़ित ने पैसे निकालने का प्रयास किया, तो जालसाजों ने नौ लाख पचास हजार रुपए और जमा करने की मांग की। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के माध्यम से थाना चिलुआताल में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज अनुराग सिंह के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष सूरज सिंह के नेतृत्व में गठित साइबर टीम ने संबंधित बैंकिंग चैनलों से समन्वय स्थापित कर ठगी गई पूरी धनराशि को ट्रेस कर होल्ड कराया। इसके बाद राशि की वापसी के लिए न्यायालय से आदेश प्राप्त किया गया। कार्रवाई के दौरान 'टाटा कैपिटल लिमिटेड' द्वारा अदालत में कानूनी आपत्ति दर्ज कराई गई थी, लेकिन चिलुआताल पुलिस ने बैंक अधिकारियों से लगातार पत्राचार और न्यायालय में मजबूत व प्रभावी पैरवी जारी रखी। नतीजतन, कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शनिवार, 29 अगस्त 2026 को पूरी राशि पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक हस्तांतरित करा दी गई। सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी चिलुआताल सूरज सिंह, सब इंस्पेक्टर/ साइबर नोडल सच्चिदानन्द पाण्डेय, विवेक चौरसिया - रिक्रूट कांस्टेबल ने कड़ी मेहनत करने सफलता हासिल की है।