Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, चिलुआताल पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, चिलुआताल पुलिस ने आरोपी को दबोचा

गोरखपुर थाना चिलुआताल महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिलुआताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, थाना चिलुआताल में दर्ज मु0अ0सं0 545/2026 में आरोपी सौरभ उर्फ गोलू पुत्र दीनानाथ, निवासी ग्राम परमेश्वरपुर, टोला भंडारो, थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 69, 352 और 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज अनुराग सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की।

पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, महिला संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक प्रगति यादव, उपनिरीक्षक राजेश कुमार शाह, आरक्षी आशीष प्रकाश चौरसिया और आरक्षी आकाश मौर्या शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के दौरान होगी।