रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
छिनैती का अपराध करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से छिनैती की 02 अदद चेन, घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल, 02 अदद देशी तमंचा, 02 अदद खोखा कारतूस व 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद
गोरखपुर थाना कैण्ट अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर के मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी कैण्ट के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कैण्ट जितेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम, निरीक्षक सुनील राय प्रभारी एंटीथेफ्ट सेल मय पुलिस टीम व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना स्थानीय पर पंजीकृत 1. मु0अ0सं0 378/2026 धारा 304(2) भा0न्या0सं0 व 2.मु0अ0सं0 395/2026 धारा 304(2) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त 1.अजय उर्फ मंगरु व 2.संजय को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से छिनैती की दो अदद चेन, घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल, दो अदद देशी तमंचा, दो अदद खोखा कारतूस व दो अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी की गयी तथा एक अन्य अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जी रही है ।
बताते चलें कि 1.दिनांक 20.जुलाई.2026 को वादिनी अपने पति के साथ सब्जी लेने जा रही था कि अभियुक्तगण वादिनी के गले का चेन छीन कर भाग गए । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 378/2026 धारा 304(2) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया ।
2 दिनांक 29.जुलाई.2026 की सुबह वादिनी टहल रही थी कि अभियुक्तगण वादिनी के गले का चेन छीन कर भाग गए । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 395/2026 धारा 304(2) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया ।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त 1.अजय उर्फ मंगरु व 2.संजय के कब्जे से छिनैती की दो अदद चेन, घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल, दो अदद देशी तमंचा, दो अदद खोखा कारतूस व दो अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । पुलिस मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल भूपेन्द्र यादव को भी चोट आयी हैं । घायलों के इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा गया ।
बरामदगी-
छिनैती की 02 अदद चेन, घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल, 02 अदद देशी तमंचा, 02 अदद खोखा कारतूस व 02 अदद जिन्दा कारतूस