Hot Posts

6/recent/ticker-posts

घर से नाराज होकर गयी तीन बालिकाओं को सकुशल बरामद किया गया...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

घर से नाराज होकर गयी तीन बालिकाओं को सकुशल बरामद किया गया ।

गोरखपुर थाना गुलरिहा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलायें जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में उप निरीक्षक मदन मोहन मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 646/2026 धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित दो बालिका व मु0अ0सं0 647/2026 धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित एक बालिका ( कुल तीन नफर बालिका) को सकुशल बरामद किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बताते चलें कि दिनांक 07.अगस्त.2026 को थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित इंटर कालेज में पढने गयी तीन बालिकाएं वापस अपने घर नही आयी जिसमें दो बालिकाएं सगी बहने थी । अभिभावकों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर उक्त दोनो अभियोग पंजीकृत किया गया । थाना स्थानीय की पुलिस टीम द्वारा तीनो बालिकाओं को सकुशल बरामद किया गया।