Hot Posts

6/recent/ticker-posts

फीस के नाम पर लाखों रुपये की धनराशि लेकर कूटरचित शैक्षणिक दस्तावेज उपलब्ध कराने के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

फीस के नाम पर लाखों रुपये की धनराशि लेकर कूटरचित शैक्षणिक दस्तावेज उपलब्ध कराने के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बहराइच थाना रामगांव श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा वारण्टी/ वांछित की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महसी श्री पवन कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रामगांव श्री दिवाकर तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम को फीस के नाम पर लाखों रुपये की धनराशि लेकर कूटरचित शैक्षणिक दस्तावेज उपलब्ध कराने के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार करने में मिली सफलता।

बताते चलें कि शिकायतकर्ता रवि प्रताप पुत्र राममीत, निवासी ग्राम पुरैना वाजिद, थाना कोतवाली उतरौला, जनपद बलरामपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक, बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के समक्ष प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत कर सूचना दी गई कि नन्दा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस एण्ड टेक्नालॉजी, बहराइच में विद्यार्थियों से फीस के नाम पर लाखों रुपये की धनराशि ली जा रही है तथा कूटरचित शैक्षणिक दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिसको लेकर वहां के छात्र बहुत उद्देलित और परेशान हो रहे थे, इसी संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना रामगांव पर मु0अ0सं0 301/2026, धारा 419/420/467/468 भा0द0सं0 पंजीकृत कराया गया तथा विवेचना प्रारम्भ की गई।

विवेचना के क्रम में समस्त अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए विवेचना में प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में नामजद अभियुक्त प्राचार्य सुरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ सुरेन्द्र राठौर पुत्र दीप सिंह, नन्दा इंस्टीट्यूट, नानपारा रोड, तैबाजोत, बहराइच, मूल निवासी धनावा, थाना खैरीघाट, जनपद बहराइच को हिरासत में लिया गया तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया गया।